भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया हाफ नदी का पुल… बह जाते हैँ स्कूली बच्चे


पंडरिया ब्लाक के दामापुर बाजार क्षेत्र में पुल निर्माण में भ्रष्टाचार का उदाहरण दिखाई पड़ रहा है।जंहा शिव गंगा पर बना पुल का एक किनारा ही बह गया है, पुल की अगर जाँच हो तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। लगभग 15-17 वर्ष पूर्व बने इस पुल को बनाने वालों ने दोनों किनारे को जोड़ा ही नहीं है,जिसके चलते दोनों किनारा बाढ़ आने पर बह गया।जिस पुल को स्टॉपर बनना था,अब सिर्फ पुल बनकर रह गया है। क्षेत्रिय जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने बताया कि इसी मार्ग से कोदवा गोबर्रा,प्राण खैरा ,बंशापुर, आमादाह के 70-80 छात्र छात्राएं आना – जाना करते हैँ।बाढ़ आने पर कई बार बच्चे बह गये हैँ।इसके निर्माण को लेकर कई बार आंदोलन हो चुका है।किंतु विभाग आज तक सुध नहीं लिया। बड़ी घटना ना हो इससे पहले सरकार को जल्द ही निर्माण कराना चाहिए। अश्वनी यदु ने बताया कि जल्द इस पर सुध नहीं लिया गया तो छात्र छात्राओं के साथ आंदोलन करने मजबूर होंगे।