ओखरा स्कूल में न्योता भोजन में दिया गया हलवा और पुड़ी


दुर्ग।संकुल ढोरकला ,विकासखंड धमधा जिला दुर्ग अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ओखरा में न्योता भोजन का आयोजन किया गया,न्योता भोजन का आयोजन श्री अशोक आडिल पत्रकार नवभारत के द्वारा पूड़ी खिलाया गया और ग्राम पंचायत ओखरा के उपसरपंच श्री करमचंद गायकवाड़ के द्वारा गाजर का हलवा खिलाया गया।ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री सुपोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रतिदिन छात्रों को गर्म भोजन का लाभ दिया जाता है,उसमे अतिरिक्त पोषक आहार के लिए न्योता भोजन का एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई हैं जिसके तहत आज ओखरा स्कूल के सभी बच्चो को हलवा और पुड़ी खिलाकर लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर कक्षा पांचवी के छात्रों के लिए बिदाई समारोह का आयोजन कक्षा पहिली से चौथी के छात्रों,शिक्षको और अतिथि अशोक आडिल,करमचंद गायकवाड़ के द्वारा बच्चो को बिदाई दी गई।बच्चो में काफी उत्साह थी।प्रधान पाठक लक्ष्मी नारायण ठाकुर, शिक्षक देवेंद्र कुमार धनकर,कपिल कुमार भुआर्य ने न्योता भोजन के आयोजन के लिए शाला परिवार की ओर श्री आडिल जी और गायकवाड़ जी को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रधानपाठक श्री लक्ष्मीनारायण ठाकुर
सहायक शिक्षक श्री देवेंद्र कुमार धनकर, कपिल कुमार भुआर्य
सफाई कर्मी श्री अनिल आडिल
रसोईया श्रीमती सुमित्रा आडिल व लक्ष्मी बाई
मिनी माता स सहायता समूह ओखरा उपस्थित रहे।