पाटन के साप्ताहिक बाजार में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया


पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत मंगलवार को पाटन में होने वाले सप्ताहिक बाजार में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत भी की । शाम को बाजार में पसरा लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं के साथ ही बाजार में सब्जी खरीदने आए आम लोगों तक सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ अभियान के तहत पाटन के सप्ताहिक बाजार में कांग्रेसियों ने भ्रमण किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रशांत शुक्ला, नीरज सोनी, लीलाधर वर्मा, कैलाश देवांगन, मनीष देवांगन, गोपाल देवांगन, आभाष दुबे, सहित अन्य मौजूद रहे।