पाटन। समीपस्थ ग्राम बेलौदी में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में रामायण सम्मेलन और राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन 2 अप्रेल को सुबह हवन पूजन शोभायात्रा और रघुवर मानस परिवार चर्रा कुरूद की प्रस्तुति होगी।

द्वितीय दिवस 3 अप्रेल को जय माँ भारती मानस परिवार जुगदेही, सीधेश्वर मानस परिवार देवर तिल्दा और पारस मणि मानस परिवार रायपुर की प्रस्तुति होगी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा (दुष्यंत हरमुख) की प्रस्तुति होगी।





