दक्षिण पाटन में विभिन्न जगहों पर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

रानीतराई । दक्षिण पाटन के ग्राम असोगा, बोरेंदा, कौही, रानीतराई, भंसूली (के),खपरी, ओदरागहन सहित विभिन्न ग्रामों में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

सिया राम भक्त हनुमंत लाल जी महराज की विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, सभापति रमन टिकरिहा, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने हनुमान जी महराज की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किए।

इस अवसर पर मनोरमा टिकरिहा सरपंच, नीरा साहू सरपंच,निर्मल जैन सरपंच,अशोक रिंगवनी,सीता राम ठाकुर,नारद साहू, भेदप्रकाश वर्मा,भविष्य जैन,मूलचंद साहू,सुमित विश्वकर्मा,केजू निषाद, लक्ष्मीनारायण गंजीर,अशोक साहू,चंद्रहास साहू,भगत पटेल, पुलस्य साहू, गणेश साहू, केदार वर्मा, भोज रघुवंशी, डॉ के के साहू, कमलेश साहू, सहित अंचलवासी उपस्थित रहे।