पाटन। नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी ने नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती सोनी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाएं तथा क्षेत्र में शांति और स्वच्छता बनाए रखें।
उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।







