शासकीय प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया, पेंड्रीतराई, प्राथमिक शाला कोकड़ी,हायर सेकेण्डरी स्कूल सेमरिया संकुल सेमरिया विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग में 13 अगस्त 2025 को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में “हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत लोगों को अपने घरों में तिरंगा लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु की गई थी। तिरंगा रैली , यात्रा निकालकर नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।शाला में विविध गतिविधियों तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता ,चित्रकला प्रदर्शनी,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।ग्रामीण जनों को तिरंगा यात्रा निकालकर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय भावना,राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का प्रचार प्रसार किया गया।इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए।इस अवसर पर ,संकुल प्राचार्य,संकुल समन्वयक ,प्रधान पाठको ,शिक्षको,शाला परिवार के कर्मचारी और ग्रामीण जनों की सहभागिता रही।







