पाटन। समस्त सतनामी समाज के द्वारा आज जनपद पंचायत के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। जिसमे विगत वर्षों से विभिन्न मुद्दों पर सरकार से मांग किया जा रहा है जो सरकार पूरा करने में विफल रही है हमारी प्रमुख मागों पर ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार प्रकाश सोनी को ज्ञापन सौपा।

जिन विषयों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया उनमें जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण तथा सिधी भर्ती व पदोन्नति में आरक्षण बिल पारित कर लागू करें, बैकलॉग पदों पर भर्ती, नवीन विधान सभा भवन को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद ममतामयी मिनी माता जी के नाम रखा जाए।।एल नग्न प्रदर्शन में शामिल युवाओं को बाइज्जत बरी किया जाय एवं फर्जी जाती बनाकर नौकरी कर रहे 267 लोगों की बर्खास्तगी होनी चाहिए। गुरु बालक दास मृत्यु स्थल पर लगे धारा 144 को हटा दिया गया। बलौदाबाजार जिला परमपूज्य गुरूघासीदास बाबा जी के नाम से नामकरण किया जाए ।
- गिरौदपुरी धाम में गुरूकुल विद्यालय एवं गिरौदपुरी धाम, चटुवापूरी, तेलासिपूरी धाम भण्डार पूरी धाम में बिजली, पानी, हॉस्पिटल, गार्डन की व्यवस्था, जोक नदी रिवर फ्रंट बनाने की मांग। सहित अन्य मांग शामिल है। इस अवसर पर शीत करण महिलवार, खेमलाल देशलहारा, राजेंद्र बघेल, कौशल सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे






