अंडा। पुलगांव में हरेली महोत्सव 24 जुलाई के पावन अवसर पर हरेली महोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है समिति के लक्ष्मीकांत दुबे (रज्जु) ने बतलाया कि छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा है इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए कुर्सीदौड़, युवाओं के लिए गेड़ी दौड़ एवं बुजुर्गों के लिए नारियल फेंक एवम रात्रि को बिरेझर वालो का छतीसगढी सास्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है , इस खेल में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को को इनाम की राशि एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा दुबे ने बतलाया कि हरेली महोत्सव के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी विलुप्त होती संस्कृति को सहेजने का एक छोटा सा प्रयास है, समिति के कपिल निषाद दिनेश यादव ने जनमानस को कार्यक्रम में अधिक से अधिक सँख्या में उपस्थित होने की अपील की है।







