पाटन। ग्राम पंचायत औरी के आश्रित ग्राम भाटागांव मे हरेली त्यौहार के उपलक्ष् मे भाटागांव के खेल मैदान मे आस पास के स्कूल के बच्चों का कब्बडी प्रतियोगिता एवं महिलाओ का खुर्सी दौड़ कराया गया गया जिसमे सभी गांव वाले उत्साह पूर्वक मनाया गया… इस कार्यक्रम मे गांव क़ी सरपंच श्रीमती कलेन्द्री गजेंद्र मानिकपुरी, जनपद सदस्य श्री पन्ना बंजारे, एवं जनपद सभापति श्री प्रणव शर्मा द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। जिसमे गांव के सभी पंच उपस्थित थे,खुर्सी दौड़ मे गांव क़ी महिला श्रीमती उषा जोशी प्रथम एवं अस्वनी टंडन दूसरे स्थान प्राप्त क़ी, उसी प्रकार कबड्डी मे ग्राम भाटागांव, अमलीडीह और अमेरी गांव के बच्चे विजयी रहे।
कार्यक्रम मे विशेष रूप विकेश टंडन, चेतन दास, सावंत, आयुष, राहुल, कमलेश, तुषार, यशवंत किशोर एवं गांव के समस्त युवाओ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपनी भूमिका निभाई।







