अहिवारा।छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक त्यौहार हरेली तिहार वार्ड क्रमांक 3 मंगल भवन अहिवारा से होगी शुरुआत, बैलगाड़ी की सवारी करेंगे नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार सहित सभी पार्षद एवं गणमान्य नागरिक व नगर वासी साथ ही आसपास के किसान भाई छत्तीसगढ़ में हरेली को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। पारंपरिक त्यौहार हरेली की शुरुआत सुबह 10:00 बजे छत्तीसगढ़ी रीति रिवाज पूजा पाठ के बाद बैलगाड़ी रैली मंगल भवन से नगर की ओर से प्रारंभ की जाएगी, इस मौके पर हरेली के उत्सव में समस्त नगरवासी व किसानों के साथ अहिवारा नगर के सभी गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
यहां पर सजी-धजी बैलगाड़ियों के साथ-साथ, गेड़ी की व्यवस्था की गई है छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिलाओं के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी सहपरिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ सादर आमंत्रित हैं







