पाटन।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि और कृषि प्रधान जीवनशैली का प्रतीक हरेली तिहार हम सभी के जीवन में हरियाली, समृद्धि और स्वास्थ्य का संदेश लेकर आता है। गांव गांव में कृषि औजारों की पूजा की जाती है और बच्चे जवान गेंड़ी दौड़ और विभिन्न खेलो का आनंद लेते हैं।
इस अवसर पर अपनी सहभागिता प्रदर्शित करते हुए पाटन जनपद के सभापति (वन एवं पर्यावरण) एवं सक्रिय भाजपा नेता प्रणव शर्मा जी ने समस्त पाटन वासियों सहित प्रदेश के किसानों, श्रमिकों और आमजन को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा “हरेली छत्तीसगढ़िया अस्मिता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रकृति, पशु और परिश्रम के प्रति कृतज्ञता का भाव सिखाता है। आइए हम सभी इस पर्व को हर्ष और पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ मनाएं और आने वाली पीढ़ी को हमारी समृद्ध विरासत से जोड़ें।
प्रणव शर्मा ने क्षेत्र के भाठागांव और घुघुवा में किसानों और ग्रामीणों के बीच जाकर हरेली कार्यक्रम में भाग लिया एवं पारंपरिक औजारों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी स्थानीय युवाओं से संवाद किया और वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया।







