गौठान में पारंपरिक औजारों व गायों की पूजा कर मनाया हरेली तिहार

कुम्हारी । छत्तीसगढ़ राज्य की पहली त्यौहार हरेली पर्व बड़ी धूमधाम से कुम्हारी के गौठान में मनाया गया। कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले रांपा, गैती, कुदारी, नांगर, गेड़ी चिल्ला रोटी चढ़ाया गया और गायों को आटा से बने लोंदी खिलाया गया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, पार्षद मनहरण यादव लेखराम साहू, निलिश देवांगन, ओमप्रकाश सोनकर सहित गौठान में कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाएं व कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।