शासकीय विद्यालय बेलरगांव में हरेली तिहार मनाया गया, विविध खेलों का हुआ आयोजन

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार इस बार हरेली तिहार को पारंपरिक रूप से प्रत्येक विद्यालय में मनाया जाना था। इसके परिपालन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में हरेली तिहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेंद दीवान सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव, अध्यक्षता यशकरण सिंह पटेल अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति विशेष अतिथि हुमित कुमार लिमजा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, पोखराज कश्यप उपसरपंच थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने कृषि औजारों की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य पारंपरिक गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, जनाऊला का आयोजन किया गया।प्रतिभागियों को पेन कापी वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का अतिथियों द्वारा गुलाल लगाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रकृति पर्व हरेली के विषय में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर श्री मेघनाथ साहू, विकास कुमार कोसरिया, भारती साहू, पार्वती निषाद,भारती मालेकर और एन एस एस के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मेघनाथ साहू व्याख्याता तथा आभार प्रदर्शन श्री कोसरिया ने किया।