अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा में हरेली पर्व परम्परागत रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए पालिका ने पूरी तैयारी कर ली है। अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने सीजी सीजी मितान के माध्यम से पालिका क्षेत्र सहित प्रदेश की जनता को हरेली तिहार की बधाई दी है। आज वार्ड क्रमांक 3 में सुबह 10 बजे से पूजा अर्चना के साथ बैलगाड़ी रैली से कार्यक्रम शुरु होगा।







