आचार संहिता के भेंट चढ़ा हरिनाला पुल, इस बरसात भी लोगों को होना पड़ेगा परेशान


पंडरिया-नगर के हरिनाला इस वर्ष फिर लोगों का रास्ता रोकेगी।स्वीकृति के बाद भी इस पुल की बनने की संभावना कम है।नेशनल हाइवे 130A पर नगर से हरिनाला गुजरती है।जो प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में बाढ़ के कारण बंद रहता है।उक्त नाले में बाढ़ की स्वीकृति कांग्रेस सरकार के समय 29 सितंबर 2023 में हुई थी, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति 6 सितंबर 2023 को मिली थी।उक्त पुलिया के लिए 76.29 लाख की स्वीकृति मिली थी।जिसके बाद शासकीय प्रक्रियाओं के चलते विधान सभा चुनाव आ गया।तत्पश्चात टेंडर लगा हुआ था। 4 जून को टेंडर खुलना था,किन्तु लोक सभा चुनाव के कारण प्रक्रिया रुक गई।अब यह प्रक्रिया आचार संहिता के खत्म होने के बाद 5 जून को प्रारम्भ होगी।किन्तु बरसात आ जाने के कारण पुलिया निर्माण संभव नहीं है।विभागीय प्रक्रियाओं के चलते नगर वासियों व राहगीरों को इस बरसात फिर नाले के कारण परेशानी हो सकती है।


सप्ताह भर तक बंद रहती है– हरिनाना नगर से करीब 5 किलोमीटर दूर क्रांति जलाशय के पास से निकली है।जिसमें बरसात में ओवरफ्लोव होने पर नाले में लगतार पानी का बहाव रहता है,जिसके चलते बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है।लगातार बारिश होने पर सप्ताह भर तक कवर्धा-बिलासपुर हाईवे बंद रहता है।
“आचार संहिता के कारण पुलिया निर्माण का टेंडर नहीं खुल पाया था।आचार संहिता के बाद हरिनाले में पुलिया निर्माण के लिए रिटेंडर खुलेगा।जिसके बाद निर्माण किया जा सकता है।”
ओपी उपाध्याय,एसडीओ,पीडब्लूडी पंडरिया।