मुंगेली।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और ,मुंगेली विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहले की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो माननीय रवि भगत द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुंगेली से भाजपा युवा नेता हरीश चंद्र यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।हरीश चंद्र यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके है,मुंगेली के एसएनजी कॉलेज शासकीयकरण में मुख्य भूमिका रहा। हरीश चंद्र यादव के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर मुंगेली के युवाओ,भाजपा,भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया। नवीन दायित्व मिलने पर संगठन के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया।

