अहिवारा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अहिवारा में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के पलकों की बैठक आयोजित किया गया था जिसमें राज्य शासन के निर्देशानुसार नए शाला प्रबंध समिति का गठन किया जाना है समिति की विद्यालय स्तर पर भूमिका के बारे में उपस्थित पालकों को बताया गया उसके पश्चात दर्ज के अनुपात में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य संख्या के बारे बताया गया उसके पश्चात इच्छुक पलक जो पदाधिकारी बनना चाहते है सहमति ली गई ।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए हरिशंकर यादव पर सब पालक सहमति दी इसी प्रकार से उपाध्यक्ष के लिए आशा क्षत्रिय पर सहमत हुए मनोतित सदस्य में वार्ड पार्षद पुष्पा विदेशी साहू सेवानिवृत शिक्षक में पूर्णिमा ठाकुर भूतपूर्व छात्र में देवेंद्र साहू सचिव के लिए विद्यालय के प्रधान पाठक संजय शर्मा वरिष्ठ शिक्षक सोनाली सिंह रही ।
इसी प्रकार शिक्षक पालक समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष राजू गंधर्व उपाध्यक्ष ललिता साहू एवं सदस्य दुर्गा साहू ,लक्ष्मी सेन,राधिका साहू , जानकी,गायत्री साहू , रीना उपाध्याय, जोगेन्द्र आदिल,भुनेश्वर ठाकुर आदि है।
उपरोक्त गठन विद्यालय के प्रधान पाठक संजय शर्मा संकुल समन्वयक किशोर तिवारी ,अरविंद दुबे,उमेश्वर साहू , सोनाली सिंह रोशनी साहू के मार्ग दर्शन व उपस्थिति में हुई।
विद्यालय परिवार को ओर से अध्यक्ष हरिशंकर यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।







