पीएम मोदी ने हरलीन से पूछा- यहां आकर भी कुछ किया होगा? तो हरलीन ने कहा- इन लोगों ने मुझे डांट दिया था। कहा कि शांत रहो। इस पर पीएम मोदी के साथ साथ सभी खिलाड़ी हंसने लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियन टीम इंडिया से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चुलबुले अंदाज में पीएम से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के सातवें मिनट में बातचीत का यह अंश है।
हरलीन ने PM मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन
इसके बाद हरलीन कहती हैं, ‘सर मुझे आपकी स्किन केयर रूटीन पूछना है। आप बहुत ग्लो करते हो सर।’ इस पर पीएम मोदी समते सभी लोग हंसने लगे। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। उन्होंने कहा, ‘मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था।’ इस पर स्नेह राणा ने कहा, ‘सर यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘यह तो है ही है। यह बहुत बड़ी ताकत होती है।
कोच मजूमदार बोले- इन्हीं सवालों से बाल सफेद हो गए
इस पर कोच अमोल मजूमदार ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘सर देखा आपने सवाल कैसे आते हैं। अलग अलग कैरेक्टर्स हैं। दो साल हो गए इनके हेड कोच रहते। बाल सफेद हो गए मेरे।’ इस पर पीएम मोदी हंसने लगे।
हम सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बदलाव जीतना चाहते थे’
भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम ने इस विश्व कप में सिर्फ जीत के इरादे से नहीं, बल्कि एक बड़े उद्देश्य के साथ हिस्सा लिया था, ताकि देशभर में महिलाओं के खेल में एक नई क्रांति शुरू की जा सके। मंधाना के मुताबिक, ‘हमारा लक्ष्य सिर्फ कप उठाना नहीं था, बल्कि उन धारणाओं को बदलना था जो महिलाओं के खेल को लेकर समाज में थीं, और अगली पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित करना था।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों से मुलाकात की, ने भी यही भावना साझा की कि यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि भारत की बेटियों की नई पहचान का प्रतीक है।





