दुर्ग देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर, यादव सांस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 24 न्यू दीपक नगर में गोवर्धन धारी जगतगुरु भगवान् श्री कृष्ण के पूजा अर्चना, प्रसाद वितरण पश्चात् सर्व यादव समाज द्वारा संचालित यादव संघ मित्र कल्याण मंडल का 21वर्षो तक अध्यक्ष रहे श्री कमलेश यादव जी ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के वजह से अध्यक्ष पद संभालने में असमर्थता जताई थी कहा कि हमारे स्थान पर युवा समाज सेवी को समाज सेवा करने का मौका दिया जाना चाहिए,इस अवसर पर संघ के सभी सदस्य व पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से हर्ष हींद यादव ठेठवार पारा वार्ड क्रमांक 6 को निर्विरोध दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाने सहमति प्रदान किया,श्री कमलेश यादव जी के कुशल नेतृत्व में – छत्तीसगढ़ यादवों के सांस्कृतिक धरोहर राऊत नाच कों योद्धा -नर्तन का गौरवशाली नाम देकर विगत 21वर्षो से यादव बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित करा कर छत्तीसगढ़ यादवों के सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण संवर्धन किया जा रहा था , अब यह जिम्मेदारी नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्ष हिन्द यादव जी इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सुचारू रूप से संचालित करेंगे साथ ही इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे यादव समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव, श्री रामानंद यादव, श्री गोवर्धन यादव, श्री राकेश यादव, श्री बृजेश कुमार यादव,श्री उमराव यादव, श्री शिबू यादव,श्री कमलेश यादव, श्री भागवत यादव, श्री प्रहलाद यादव, श्री जीवन यादव,छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष -श्री हर्ष यादव,राज ठेठवार समाज के युवा पदाधीकारी व युवा भाजपा नेता श्री जीत हेमचंद यादव, झेरिया यादव समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पुरानीक यादव,प्रदेश देशहा यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सोमनाथ यादव जी ने सर्व यादव समाज के दुर्ग जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री हर्ष हिन्द यादव जी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें भी कसी हुई मुठ्ठी की तरह हों एक छतरी के नीचे काम करना होगा तब हमें हमारे यादव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े यादव का समाजिक, आर्थिक, मानसिक रूप से विकसित करते हुए शिक्षा के महत्व को बतलाते हुए जागरूक कर सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए मजबूत करना होगा, अभी वर्तमान में हम विभिन्न शाखाओं में बटे हुए हैं जिसके कारण हम अपने शाखा के यादवों के उत्थान में लगे हुए हैं,आज ग्रामीण व बिहण क्षेत्रों में यादवों की स्तिथि दयनीय है, उन्हें अपने जीवन यापन करने के लिए अस्वस्थ कारी परिस्थितियों में दिन हीन जीवन जिन्हें विवश हैं, उन्हें आज भी अशिक्षा व गरिबी के कारण कम मासिक शुल्क में बंधूवा मजदूर के रूप में कार्य कर रहे हैं, इसका मुख्य कारण अंधविश्वास,व रुढ़िवादी परम्परों तक सिमटें रहना है, समाज के मुख्य धारा से अलग थलग पड़े हैं, जिसके कारण यैसे यादवों का मानसिक विकास के साथ शिक्षा क्षेत्रों में पिछड़े हुए हैं, उन्हें हमारे नव-निर्वाचित सर्व यादव समाज यादव संघ मित्र कल्याण मंडल के दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री हर्ष हिन्द यादव जी के नेतृत्व में विभिन्न शाखाओं के यादवों को एक धागा में पिरोकर समाजिक विकास के साथ, शिक्षा व राज्य शासन/ क्रेन्द्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कराते हुए स्वरोजगार का अवसर प्रदान कराना मुख्य उद्देश्य रहेगा,साथ ही आज सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में लगभग 40लाख यादवो निवास रत है, जिनमें 60% पुरुष यादव नशा पान में लिप्त रहने के कारण, लड़ाई झगड़ा, मर्डर, चोरी व बलात्कार जैसे जघन्य अपराध कर बैठते हैं, जिनके कारण उनके परिवार पर भारि विपदा आ पड़ती, जिसके कारण महंगे न्याय प्रणाली के चलते पुस्तैनी खेत,खलियान,घर, द्वार, गहने तक बिक जाते हैं, जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ के यादव अन्य समाज के आगे अपने आप को बौना साबित हो रहें हैं, सुंदर चांद में दाग की तरह यादव समाज में व्याप्त नशा पान को जड़ से मिटाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा,साथ ही पारम्परिक व्यवसाय पशूपालन को बढ़ावा देते हुए आम जनता को शुद्ध दुग्ध सही दाम पर उपलब्ध करवाना हमारा उद्देश्य रहेगा,इस सभी उद्देश्यों का समर्थन हमारी यादव मात्रृ शक्तियों ने किया प्रमुख रूप से उपस्थित रही, श्री कृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के अध्यक्ष -श्रीमती करूणा यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितु यादव, सहसचिव श्रीमती त्रिवेणी यादव, यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती दीपाली यादव जी, उपाध्यक्ष श्रीमती मिना यादव, सचिव सुश्री चंचल यादव, सहसचिव, सुश्री पूर्वांशी यादव, सहित संघ की अनेक महिलाएं, पुरूष व नौजवान यादव समाज सेवक उपस्थित थे





