पाटन। कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में आर्यावर्त हायर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बाजी मारी हैं । आर्यावर्त हायर सेकेंडरी कक्षा 10वीं में अध्यनरत हर्ष वर्मा ने 10वीं में 87% अंक प्राप्त करके पूरे क्लास में द्वितीय स्थान पर रहा है। हर्ष पाटन ब्लॉक के गांव चंगोरी में निवास करता है ।उनके पिता महेश कुमार वर्मा व माता निर्मला वर्मा है । हर्ष की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता सहित उनके परिजनों एवं शिक्षकों ने बधाई दी है।







