अंडा । दुर्ग जिला के दुर्ग ग्रामीण विधान सभा के ग्राम कोनारी निवासी कामेश साहू सरस्वती साहू की बेटी हर्षिता साहू ने CA फॉउंडेशन में मेरिट अंक लाकर माता पिता का नाम रौशन किया। उन्होंने बताया कि लगातार कड़ी मेहनत और पालकों के सहयोग से ये मुकाम हासिल किया है। अपने लक्ष्य को दृढ़ संकल्प बना कर प्रतिदिन लगभग 5-6 घंटे पढ़ाई के लिए देते थे। सी. ए बन कर वाणिज्यिक क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती है। माता पिता के सपनो को साकार कर रही हर्षिता ने अपने संस्कृति संस्कार को भी भलीभांति ख्याल रखती है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति उनकी प्रेरणा है और आगे चल कर छत्तीसगढ़ के सभी व्यपारी के उत्थान में काम करेंगे। अपनी शिक्षा के इस कामयाबी के लिए अपने माता पिता और गुरुजनों का बड़ा आशीर्वाद बताया। यह साहू समाज के साथ साथ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।














