हाथ से हाथ जोड़ो अभियान:मर्रा आमालोरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क,भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी

पाटन।दक्षिण पाटन के ग्राम मर्रा और आमालोरी में बुधवार को कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य कौशल चंद्राकर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को राहुल गांधी के संदेश के साथ भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा जन हित में लाई गई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।

श्री चन्द्राकर ने यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ भारत जोड़ो यात्रा अभियान का ही विस्तार और दूसरा चरण है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के कुशासन का दंश झेल रही है।

युवा नेता भूपेंद्र बघेल( छोटू) ने कहा कि कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता आज सड़क से लेकर संसद तक बीजेपी की नफरती मानसिकता से फैली बुराइयों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। पाटन विधानसभा के सभी गाँव मे पहुंचकर हम भूपेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक को देंगे।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी एक ऐसा भारत बनाने के लिए दृढसंकल्पित है। जहां हर भारतीय के पास सामाजिक खुशहाली के साथ आर्थिक समृद्धि के समान अवसर हों।

ये पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान कौशल चन्द्राकर भूपेंद्र बघेल शंकर बघेल अशोक साहू देव कुमार निषाद ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कमलेश नेताम,रमन टिकरिहा रूपेंद्र शुक्ला, संतोष वर्मा,योगेश्वर वर्मा ,विजय जैन,भोजेन्द्र चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।