हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : देवादा से हुई यात्रा की शुरुआत,घर घर जाकर सरकार के योजनाओं के बारे में दी जानकारी

पाटन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा आज 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का सुभारंभ पाटन विधानसभा के ग्राम देवादा से किया गया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पूरे देश में नफरत का माहौल खत्म करना है और देश में शांति का महौल कायम कर लोगो के बीच कौमी एकता का संदेश पहुंचाना है।आज ग्राम देवादा में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सुभारम्भ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति कुंज में पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर किया गया। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत घर घर जाकर छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक यात्रा प्रभारी अश्वनी साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर,चर्म शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष तरुण बिजोर,अध्यक्ष साख सहकारी समिति जवाहर वर्मा,यात्रा प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी,उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भागवत बंछोर,अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जागेत्री साहू,उर्वशी वर्मा,जोन प्रभारी सालिक साहू,प्रशांत शुक्ला, प्रभात वर्मा,जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे,थकेंद्र धनकर,संतोष वर्मा,नीरज सोनी,आदित्य तिवारी,ललित चंद्राकर,गोपाल देवांगन,सुमित चंद्राकर,किरण चंद्राकर,भक्तु राम गायकवाड,विष्णु वर्मा,भूषण कौशल,नरेंद्र श्रीवास,अभिषेक वर्मा,अमृतसिंह राजपूत युवराज साहू आदि वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता,युवा कांग्रेस व एन एस यू आई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।