हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शनिवार को गुजरा मटिया में हुआ सम्पन्न भूपेश सरकार के योजनाओं की, एवं 04 साल के उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की

पाटन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार, जिला संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन जी, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दुर्ग जिला प्रभारी छाया वर्मा पूर्व राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़, एवं दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे से प्राप्त निर्देशानुसार शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा पाटन विधानसभा के ग्राम गुजरा मटिया में कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ो महिलाओं, के जनसंपर्क से सम्पन्न हुआ।


हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा के दौरान, साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं इस दौरान ग्रामीण जनो के घर-घर जाकर भेंट मुलाकत ग्रामीणों का हालचाल जाना, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का संदेश ग्रामीण जनो को बतलाया, छत्तीसगढ़ सरकार के छ. ग. की भूपेश सरकार के योजनाओं की, एवं 04 साल के उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की, इस पदयात्रा में मुख्य रुप से इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सरपंच संतोष वर्मा, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ग्रामीणों से जनसंपर्क भेंट मुलाकात किया।।