जिसको परम ब्रह्म ठाकुर भगवान अपना मान लें उसकी दुर्गति नहीं उसे सद्गति ही मिलती है- आचार्य अनिकेत कृष्ण शास्त्री

राकेश कुमार

कुम्हारी। श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस कथा वाचन करते हुए आचार्य अनिकेत शास्त्री जी ने नंद बाबा के घर परम ब्रह्म ठाकुर भगवान के जन्म उत्सव की कथा सुनाते हुए पूतना राक्षसी के वध एवं उसकी सदगति प्रदान करने की कथा सुनाई । उन्होंने कहा कि पूतना कृष्ण भगवान को अपने स्तन में जहर लगाकर दूध पिलाने की योजना बनाकर आई थी उसके सदगति में पहुंचने की घटना का वर्णन करते हुए कहा की पूतना ने आते ही यशोदा मां को बहन कहा जिससे कृष्ण भगवान ने उन्हें अपनी मौसी मां मानकर स्तनपान कर सदगति दी। आचार्य अनिकेत शास्त्री ने कहा कि जिसे भगवान साक्षात परम ब्रह्म अपनी मां मान लिया हो उसे दुर्गति नहीं सद्गति ही मिलती है। भगवान कृष्ण के माखन चोरी का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि कृष्ण भगवान ने जब देखा कि बरसाने का पूरा माखन ग्वालिन सखियां मथुरा ले जाकर बेच आती है जिससे मथुरा के लोग बलवान और बलिष्ठ हो रहे हैं जबकि बरसाने के ग्वाल बाल सखा मित्र कमजोर हो रहे हैं तब उन्होंने ग्वाल वालों को साथ लेकर माखन चोरी कर ग्वालिन सखियों की दही की मटकी फोड़ कर माखन खाने की योजना बनाई भगवान कृष्ण माखन मथुरा में न लें जाएं इसलिए वे स्वयं भी गोपाष्टमी से गाय चराने के लिए जाने लगे जिसका पूरा वर्णन आचार्य अनिकेत शास्त्री ने अपनी कथा में किया इस मध्य उन्होंने गो हत्या को रोकने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के साथ ही करोड़ों लोगों की आस्था की कल्पना साकार हुई है लेकिन राम मंदिर का सपना साकार होने के बाद भी देश में गो हत्या हो रही है गौ माता गली-गली भूखी भटकती हुई घूमे यह स्वीकार्य नही है। अतः इस मंच से हम यह मांग करते हैं कि सरकार पूरे देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित की जाय। आचार्य की बात सुनकर कथा में उपस्थित हजारों भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इसका समर्थन किया।
आज कथा में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल भी पहुंचे उन्होंने आचार्य अनिकेत कृष्ण शास्त्री महाराज का फूल माला से स्वागत किया वहीं महाराज ने भी गमछा पहनाकर सांसद श्री विजय बघेल जी का आत्मीय सम्मान किया। जन मानस को संबोधित करते हुए विजय बघेल ने कहा की चूंकि ये कोई राजनीति का मंच नहीं है इसलिए आप सभी से बस इतना कहना चाहता हूं कि आपसब मेरे परिवार हैं मैं किसी पद में रहूं या न रहूं लेकिन हमेशा आपके साथ रहूंगा। कार्यक्रम के अंत मे उन्होंने अपने हाथों से आरती किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, रामाधार शर्मा, अवधेश शुक्ला, अनुराग गुप्ता, रामकुमार सोनी एवं फिंगेश्वर साहू सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे जिन्होंने भी सांसद जी का ताली बजाकर सम्मान कर उचित आसन प्रदान किया।