शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरझिटी पुराना में पदस्थ प्रधान पाठक दीपक ठाकुर को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कबीरधाम के जिलाध्यक्ष बने


पंडरिया। ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरझिटी पुराना में पदस्थ प्रधान पाठक दीपक ठाकुर को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कबीरधाम का जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है।संघ के प्रांताध्यक्ष जी आर चंद्रा ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।जिसमें सभी तहसील व ब्लाक इकाई का गठन करने दीपक ठाकुर को अधिकृत किया है।

श्री ठाकुर के जिलाध्यक्ष बनने पर प्रफुल्ल बिसेन,आर के महरा,दिनेश तिवारी,मोहन राजपूत,कलीराम चन्द्राकर,मन्नू चंद्रसेन,शत्रुहन डड़सेना,संतोष सोनी,विजय लाल फरवी,वेदराम पात्रे,सुरेश सिंह ठाकुर,अर्जुन चन्द्रवंशी,ईश्वर तिवारी,रघुनंदन गुप्ता सहित सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।