राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । दुर्ग संभाग अंतर्गत 1 फरवरी मंगलवार को मिडिल स्कूल हेडमास्टर का पदोन्नति आदेश जारी किया गया।जिसमें भारी मात्रा में 50 हजार से एक लाख तक लेन देन की शिकायत सामने आ रही थी।जारी सूची में भारी पैमाने में लेन देन की झलक साफ दिखाई दे रही है।पदोन्नति सूची में पुरुष शिक्षक जो संपर्क साधने में सफल रहे हैं उन्हें मनचाहा जगह मिला है तथा जो पैसा नहीं दे पाए हैं उन्हें अन्य ब्लाक व अन्य जिला भेज दिया गया है।खासकर महिला कर्मचारियों के साथ ज्यादा अन्याय किया गया है।महिला कर्मचारियों को उनके विद्यालय में पद रहने के बाद भी 30 से40 किलोमीटर दूर दुर्गम वनांचल क्षेत्र में पदस्थ किया गया है।जहां आने-जाने के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है।साथ ही दुर्गम वनांचल है।इन क्षेत्रों में पुरुष कर्मचारी भी मुश्किल से पहुंचते हैं।ब्लाक अंतर्गत स्मृति द्विवेदी पू मा शाला लारंगपुर को पू मा शाला भड़गा, प्रेमा भेड़िया पू मा शाला हथमुड़ी को पू मा शाला झिंगरा डोंगरी,नूतन चेल्से पू.मा शाला करपी कला को पूमा शाला अमनिया, नूतन शुक्ला पू मा शाला चारभाटा खुर्द को पू मा शाला कांदावनी, रुखमणी ठाकुर, पू मा शाला सोनपुरी को पू मा.शाला बाहपानी, मधु मिश्रा, पू मा शाला रूसे पू मा शाला रूखमीदादर,पार्वती काटनवार, पू मा शाला सगौनाडीह को पू मा शाला घोर पेंड्री,पुष्पा तिवारी, पू मा शाला पैड्री खुर्द को पू मा शाला मोहतरा कला,अंजू तिवारी, पू मा शाला पाढ़ी को पू मा शाला पवरजली,अनसूईया शुक्ला पू मा शाला मोहगांव को पू मा शाला रमन मझोली,रत्न किरण बनर्जी पू मा शाला बघर्रा को पूमा शाला टकटोईया, अहिल्या साहू पू मा शाला कुआं मालगी कोपू मा शाला भाकुर, चंद्रिका नागवंशी पू मा शाला रमतला को पू मा शाला भेड़ागढ़, पुष्पांजलि जायसवाल पू मा शाला निंगापुर को पू मा शाला करपीकला, मंजू चंद्राकर पू मा शाला किशनगढ़ को पू मा शाला रमपुरा(साजा)ब्लाक में पदोन्नति दी गयी है।ये सभी विद्यालय दुर्गम तथा पहाड़ियों के बीच स्थित है।सभी महिला कर्मचारियों को करीब 30 से 40 किलोमीटर दूर के विद्यालय में पदस्थ किया गया है।तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ व शालेय शिक्षक संघ पंडरिया के ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत ने बताया कि मनचाहे स्थान पर पदोन्नति के लिए भारी पैमाने पर लेनदेन की शिकायत शिक्षकों द्वारा मिली है।उक्त मामले में कुछ चिन्हित लोगों के मोबाइल डिडेल की जांच होनी चाहिए जिससे सभी बातें सामने आ जायेगी।

विधायक परिवार को भी नहीं बख्शा गया-आम शिक्षको जहां बीना पैसे दिए सही स्थान नहीं मिला है ,वहीं इससे विधायक परिवार भी अछूता नहीं रहा है।पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर की सगी ननद मंजू चन्द्राकर जो कि किशुनगढ़ में पदस्थ है,उनका पदोन्नति अन्य जिला में कर दिया गया है।उन्हें बेमेतरा जिला के सजा ब्लाक में पदोन्नति दी गई है।जो उनके निवास किशुनगढ़ से करीब 120 किलोमीटर है।