आगर नदी में बाढ़ से प्रभावित हो रहा स्वास्थ्य व शिक्षा,परेशान हो रहे लोग


पंडरिया।ब्लाक के वनांचल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज बारिश हुई।जिसके चलते आगर नदी उफान पर रहा।भाकुर मार्ग पर ढोलढोली के बने पुल जे ऊपर बाढ़ का पानी चढ़ने से करीब तीन घंटे तक सैकड़ों लोग फंसे रहे।वहीं नदी पार करने की कोशिश कर रहे एक वाहन पुल से नीचे उतर गई।उक्त पुल के पाइप में पत्थर व मलबा भर जाने के कारण पूरे बरसात के दौरान पानी पुल के ऊपर से चलती है।जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को घंटो जाम में फंसना पड़ता है।इस जगह कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

उसके बावजूद प्रशासन द्वारा नदी के मलबे को साफ नहीं कराया गया है।उक्त जगह पर बड़े पुल बनाने की जरूरत है,पुल के नीचे लगे पाइप को साफ करके काफी हद तक इस समस्या का हल किया जा सकता है।बरसात के मौसम में नदी के उस पार स्थित ग्राम भाकुर,देवानपटपर,सेंदुरखार,आगरपानी,छिंदीडीह, टेलियापानी सहित अनेक गांवों में संपर्क कट जाता है।जहां स्वास्थ्य ,शिक्षा सहित सभी सेवाएं प्रभावित होती है।