हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम सफलता पूर्वक संपन्न किया गया

संजय साहू

अंडा। प्राथमिक विद्यालय ग्राम चंदखुरी में फूडथेरेपिस्ट,न्यूट्रिशनिस्ट ,हेल्थ कोच तथा बीएएमएस सी.एस.सी.एच तथा उसके टीम के नेतृत्व में पहला हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम सफलता पूर्वक संपन्न किया गया जिसमे हेल्थ कोच सूर्यकमल साहू द्वारा यह बताया गया कि क्या खाएं, क्या ना खाएं, तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का निर्देश दिया, बच्चों को यह सिखाया गया कि क्या खाएं अपने घर के पौष्टिक खाने को अपनाए, मौसमी फल तथा हरी साग सब्जियों का सेवन करें, जैसे केला ,अनार, सेब, अंगूर, नाशपाती, टमाटर ,चुकंदर , पालक आदि , क्या ना खाएं अधिक तली हुई,मसालेदार ,बासी भोजन ,पैकेट फूड , अधिक प्रोसेस फूड आदि । स्वस्थ जीवन शैली , सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और सुबह उठने साथ एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें, हल्का नाश्ता करें तथा खाने के बीच-बीच में पानी न पिए खाने के 15 मिनट पहले या 15 मिनट बाद पानी पिए अधिक फाइबर युक्त खाने चोकर युक्त आटे की रोटी, फल तथा मौसमी सब्जियां को अपने भोजन में ऐड करें व्यायाम प्राणायाम योगासन करें। शुभम शर्मा बीएएमएस एस.सी.एच द्वारा यह बताया गया कि खाने से पहले कम से कम 30 सेकंड अपने हाथों को अच्छे से धोएं , और बताया गया कि केवल खाना ही काफी नहीं है क्या खा रहे हैं कितना खा रहे हैं यह भी जानना बहुत जरूरी है तथा पौष्टिक खाने को अपनाने पैकेट फुट को कम से कम खाने तथा आयुर्वेद जीवन शैली को अपनाने का निर्देश दिया, रिचा साहू बीएएमएस एस.सी.एच द्वारा यह बताया गया कि यदि आप सही खान-पान रखते हैं तो आपको कोई बीमारी नहीं हो सकती तथा पौष्टिक खानों को अपनाने का निर्देश दिया,खेलकूद में रुचि बनाए बनाए रखने तथा वर्तमान में फैल रही बीमारियों से बचने के लिए निर्देश दिए।

राजेश्वरी घृतलहरे बीएएमएस एस.सी.एच द्वारा यह बताया गया कि कभी अपने सुबह के नाश्ते को स्कीप ना करें और अधिक पौष्टिक अधिक प्रोटीन युक्त खाना जैसे दाल, राजमा , सोयाबीन को अपने खाने में ऐड करें तथा स्वस्थ जीवन शैली को अपनाए। शिवांगी द्विवेदी बीएएमएस द्वारा यह बताया गया कि रोज कोई ना कोई एक्टिविटी करें अच्छा खान-पान रखें मौसम के अनुसार हरि सब सारी सब्जियां, फलों का सेवन करें
लेमेश साहू बीएएमएस द्वारा यह बताया गया स्वस्थ आहार विहार तथा दिनचर्या का पालन करें , रात को अधिक देर तक न जागे , मोबाइल देखते हुए या टीवी देखते हुए खाना ना खाएं। नौमान अंसारी बीएएमएस द्वारा बच्चों की रुचि जानी गई तथा उसके उसे क्षेत्र में अच्छा करने के निर्देश दिए गए हमेशा घर का खाना खाने तथा स्वस्थ जीवन शैली तथा आयुर्वेद को अपनाने का निर्देश दिया। न्यूट्रिशनिस्ट सूर्य कमल साहू* द्वारा कुछ हेल्थ टिप्स दिए गए जैसे यदि आपको कब्ज, गैस या अपच की दिक्कत हो रही है तो आपको मिर्च मसालेदार तीखा खाना परहेज करना है आचार चाय कॉफी बंद करना है हल्का भोजन लेना है और अधिक फाइबर युक्त आहार हरी सब्जी अमरुद, नाशपाती, केला, सेब का सेवन करना है गुनगुने जल का सेवन करना है और रोज 15 से 20 मिनट व्यायाम करने की आदत डालना है,यदि आपको खांसी की दिक्कत है तो अधिक मिर्च मसालेदार चीजों का सेवन न करें चावल का कम से कम उपयोग करें तथा चोकर युक्त आटे की रोटी खाएं , गुनगुने जल का सेवन करें और ठंडी चीजों से बचें ,यदि आपको उल्टा सीधा खाने से उल्टी हुई है तो उल्टी के बाद 6 से 8 घंटे तक कुछ ना खाएं वीकनेस लगने पर ORS का घोल लें तथा हल्की चीज खाएं दलिया, खिचड़ी आदि तथा अधिक दिक्कत होने पर नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें, बताया गया की कोरोना काल के दौरान जब बच्चे घर से बाहर नहीं निकाल पाए फिजिकल एक्टिविटी बंद हो गई तो बच्चों में शुगर की बीमारी जूविनाइल डायबिटीज के अधिक केस देखे गए इसलिए बच्चों में बचपन से ही खेलने कूदने की आदत डालने की जरूरत है।