नगरी/सिहावा, बेलरगांव।ग्राम बुडेनी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम लाल साहू, ग्राम सरपंच सोमू राम साहू, उप सरपंच वृंदा निषाद, सचिव छबिलाल निषाद सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में ओम कुमारी निषाद, जागेश्वरी निषाद, तिलक निषाद, तुलाराम साहू, श्यामलाल जोशी, टिकेश्वर साहू, दीपक जोशी, कुंती महिवार (प्रधान पाठक), वंदना साहू एवं उत्तम निषाद सहित अन्य सम्माननीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। आयुर्वेद पद्धति से 358 तथा होम्योपैथी पद्धति से 182 मरीजों सहित कुल 540 मरीजों का उपचार किया गया।

शिविर में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 223 बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्रॉप पिलाकर लाभान्वित किया गया।
इस दौरान शिविर में आए लाभार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव तथा ऋतुचर्या के अनुसार आहार-विहार के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। बदलते मौसम में उचित खान-पान, दिनचर्या एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में चिकित्सकों द्वारा विस्तार से बताया गया।
यह शिविर जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपा राम साहू के निर्देशन में तथा शिविर प्रभारी डॉ. खिलेश साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।






