पंडरिया-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी डॉ. डी. के. तुर्रे, एवं जिला टीबी एवम एड्स नोडल अधिकारी डॉ. केशव ध्रुव और डीपीएम अनुपमा तिवारी के निर्देशानुसार पंडरिया विकासखंड के बी.एम.ओ. डॉ. राकेश कुमार प्रेमी एव बीपीएम प्रदीप सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में शनिवार को कोदवागोड़ान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ एचआईवी, वीडीआरएल, हेपेटाइटिस बी और सी, टीबी, कुष्ठ, ब्लड,शुगर,बीपी,सिकलिन, स्किन आदि का जांच किया गया। साथ ही एच आई वी एड्स, और टीबी के रोकथाम और बचाव के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। क्षेत्र वासियों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में कुल 212 लोगों द्वारा स्वास्थ्य जांच कराया गया। तथा सभी लोगों को जांच के बाद दवा भी दिया गया।स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. लक्ष्मीनारायण , सेक्टर सुपरवाइजर वीरेंद्र त्रिपाठी, जेम्स जॉन एस.टी.एल.एस, नीलकमल साहू एस टी एस, जॉन निर्मल एक्का काउंसलर, ज्योति दास एमएलटी, परमेश्वर यादव जिला एसीएफ समन्वयक टी.बी, सीएचओ तोमेश्वरी, खिलेश्वरी ठाकुर आरएचओ संगीता राज,संगीता श्रीवास,राजेश्वरी गुप्ता,नरबद धुर्वे, टीबी मितान सुषमा साहू एवं समस्त एम टी मितानिन स्टाफ उपस्थित रहे।







