रावे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा (पाटन) के बीएससी चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश परगनिहा के नेतृत्व में रावे / रेडी कार्यक्रम 2025 – 26 का कार्यक्रम ग्राम बेलौदी में संचालित है जिसके अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाटन के सहयोग से एक दिवसीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप-स्वास्थ्य केंद्र, सांतरा द्वारा बेलौदी में शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ, रोग-निवारण संबंधी जानकारी तथा स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना था। शिविर में ग्रामीणों का रक्तचाप, ब्लड शुगर, आंखों की जांच, हीमोग्लोबिन, वजन, सहित अन्य मूलभूत स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही सामान्य बीमारियों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित की गईं। ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा मौसमी रोगों की रोकथाम से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
शिविर में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज के इस संयुक्त प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सावित्री अग्रवाल (सीएचओ), एमआर शेख (नेत्र सहायक अधिकारी), उत्तम मधुकर (स्वास्थ्य पर्यवेक्षक), चित्रलेखा देवांगन (एलएचबी), मौसमी मोरे,अंजू निशा वर्मा, सत्यवती नेताम (आरएचओ) व महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. चैनूराम नेताम,सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुशीला, सहायक प्राध्यापक Er. किपू किरण महिलांग, डॉ. किरण कुमार नागराज, डॉ. रैना बाजपेयी, डॉ. पूनम एवं समस्त छात्र-छात्राएं तथा सरपंच हुकुमचंद निषाद, हितेश बघेल, शंकर बघेल, अमीषा साहू, उर्वशी, बालमकुंद, फुलेश्वरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।