भारत सरकार नई दिल्ली की टीम के द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र नगपुरा का दौरा किया गया

अंडा।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगपुरा द्वारा दुर्ग जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। न्यास( नेशन क्वालिटी एश्योर सर्विस) भारत सरकार नई दिल्ली की टीम के द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र नगपुरा का दौरा किया गया जिसमें संस्था में उपलब्ध समस्त सेवाओं के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन का आकलन किया गया।


एन.क्यू.ए.एस की टीम नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर आधारित प्राथमिक केन्द्र में 6 आधारित मापदण्ड के अनुसार प्रा.स्वा.केन्द्र नगपुरा विकासखंड निकुम द्वारा प्रदान किए जा रहे स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर स्थान मानते हुए तथा राष्ट्रीय कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के दुर्ग जिले में प्रथम स्थान में सम्मिलित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य को सरलतापूर्वक संपादित करने में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी को डॉ.जे.पी.मेश्राम तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.के. बेलचंदन निकुम का निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन सराहनीय रहा तथा संस्था की प्रभारी डॉ.ज्योति धुर्वे के नेतृत्व एवं नरेन्द्र कुमार जैन तथा बलबीर सिंह राजपूत (आर. एम. ए.) के साथ पूरा स्टॉफ अपनी विभागो की जिम्मेदारी को तथा सेक्टर सुपरवाइजर सहित समस्त कार्यकर्ता के द्वारा टीम वर्क के रूप में कार्य किया गया सभी बधाई के पात्र है इसके पूर्व कायाकल्प में भी संस्था द्वारा 2022-23 में दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।