अंडा। विश्व महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. बेलचंदन के निर्देशन में सिविल अस्पताल नगपुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग), सुश्री प्रिया साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), गिरीश साहू (जिला मंत्री भाजपा दुर्ग) तथा ग्राम पंचायत नगपुरा की सरपंच सरोज रिगरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर ज्योति ध्रुव (बी.ई.टी.ओ.), एस.आर. रंगाटी निकुम अस्पताल के समस्त स्टॉफ, मितानिन कार्यकर्ता, महिला हितग्राही सहित अन्य मरीज भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. डी. के. बेलचंदन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर, स्तन कैंसर एवं मुंह के कैंसर की प्राथमिक जांच करना तथा महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित भी किया।
स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान वंदन कार्ड से इलाज कराने के फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों के छूटे हुए कार्ड बनाए गए। इसके अलावा आभा आईडी (ABHA ID) जनरेट की गई, सिकल सेल जांच, बीपी, शुगर, दांतों की जांच सहित महिलाओं एवं अन्य लोगों में होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए उनकी जांच की गई। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।







