चिरायु टीम द्वारा किया गया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,बरसाती बीमारियों के बारे में दी जानकारी

पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम द्वारा वृहत स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों का जांच किया गया एवं बरसात के दिनों में होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए इनसे कैसे बचे सभी बच्चों को बताया गया। मच्छरों से होने वाले, दूषित पानी या भोजन से होने वाले, साफ सफाई नहीं रखने से होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दिया गया । कान पकना , खाज खुजली , वायरल फीवर , सर्दी जुकाम, मलेरिया, उल्टी दस्त एवं अन्य बरसाती बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। वासुदेव सिंह प्रधानपाठक के नेतृत्व में किया गया।शिक्षिका योगेश्वरी सिंह राजपूत,डाली शर्मा,कर्नल तिवारी सहिय सुनील साहू जलेश्वर, साहू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।