पीएम मोदी के जन्म दिन पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 200 मरीजों को मिला लाभ

मुंगेली/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के तहत जिला भाजपा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाइयां दी गई। मुख्य अभ्यागत के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरुण साव व विधायक पुन्नूलाल मोहले,गिरीश शुक्ला,जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा स्थानीय झूलेलाल धाम में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 मरीजों को शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में डॉ सिदार,डॉ एम के रॉय,डॉ पाटिल,ज्ञानेन्द्र,कोमल,आकांक्षा,कीर्तन,रोहित,सहित विशेषज्ञ,नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ,अस्थि रोग विशेषज्ञ स्टॉफ सहित उपस्थित रहकर जांच की व आवश्यकता के अनुसार दवाइयां प्रदान की गई।सुगर व ब्लडप्रेशर आदि की जांच की गई। शिविर में मुख्य अभ्यागत के रूप में पहुँचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरुण साव व विधायक पुन्नूलाल मोहले ने उपस्थित मरीजों का हाल चाल व स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर गिरीश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता,द्वारिका जायसवाल,अंजू राजपूत,जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह,जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशुतोष पाण्डेय,सह संयोजक सुभाष पाण्डेय,संजय गोस्वामी, राणाप्रताप सिंह,श्रीकांत पाण्डेय, सुनील पाठक,संजय वर्मा,प्रदीप पाण्डेय,कोटू दादवानी,शिवजी वार्ड के पार्षद जितेंद्र दावड़ा,लेखु साहू,उमाशंकर,नितेश भारद्वाज,शिव कुमार बंजारा,कलीम बागड़ी,तरुण खाण्डेकर,अमितेश आर्य,अनुराग सिंह,शीलू साहू, दुर्गा उमाशंकर साहू,सरस्वती सोनी,अंजना जायसवाल,सुकन्या सिंह,लक्ष्मी ठाकुर,माला गुप्ता,पायल नायक,गायत्री भोई,कलीम बागड़ी,राज साहू,अंनत देवांगन,घनश्याम यादव,राहुल मल्लाह तथा सिंध समाज के लोग उपस्थित रहे।