जीवनदान देने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी करेंगे रक्त दान, पाटन में रक्तदान शिविर 30 मार्च को

पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में 30 मार्च 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना है।
पाटन ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस रक्तदान शिविर में सक्रिय सहयोग की अपील की है। विभाग का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है और कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ बी.के. कठौतिया ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पुनीत कार्य है, जो अनगिनत लोगों को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में भाग लेने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आग्रह किया।
उन्होंने अपनी अपील में कहा कि सभी लोग आगे आएं और रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।