पद्मश्री तीजन बाई के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, इलाज कर उचित परामर्श दिया

भिलाई। पद्मश्री तीजन बाई जी को स्वास्थ्य समस्या की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. जे पी मेश्राम के निर्देश पर बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने ततत्काल चिकित्सा दल को निर्देशित किया।

डॉक्टर भुवनेश्वर कठोतिया एवं नर्सिंग स्टाफ श्री गुलशन खलखो ने अतिशीघ्र उनके निवास गनियारी में पहुंचकर उनकी जांच की।

डॉ कठोतिया ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद एवं उनके सेक्टर 9 हॉस्पिटल से पूर्व से चल रहे ईलाज,दवाओं आदि की जानकारी ली एवं उचित परामर्श दिया।

उनके परिवार जन द्वारा उन्हें वर्तमान में घर में ही स्वास्थ्य लाभ लेने निवेदन किया। पूर्व से कोरोनरी आर्टरी डिसीज, हाइपरटेंशन,डायबिटीज, स्ट्रोक विथ रेसीड्यूल परेसिस आदि का ईलाज चल रहा है। एवं उनके सलाहकार चिकित्सक द्वारा सुझाई गई दवाईयां आदि ले रहे हैं।