
पाटन । स्वास्थ्य एवं लोक कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में आजादी के 75वे वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर जन आरोग्य समिति हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा अस्पताल परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच ,इलाज व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया था ,शिविर के प्रभारी सीएचओ निशा निषाद, हेल्थ वैलनेस सेंटर तरीघाट के प्रभारी ने बताया कि उपरोक्त शिविर में 30 वर्ष से अधिक लोगों की उच्च रक्तचाप ,मधुमेह के रोगियों की जांच की गई अनियमित दिनचर्या के कारण वर्तमान में बीपी शुगर की बीमारी बढ़ रही है 30 की उम्र पार कर चुके व्यक्तियों को नियमित रूप से प्रतिवर्ष स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए बीपी शुगर के मरीजों को नियमित दवा के सेवन के साथ योग स्वास्थ्य जीवन जीवनशैली अपनानी चाहिए वहीं मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम की जानकारी दी गई समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष शर्मा के निर्देश अनुसार जय संचारी बीमारी मधुमेह कैंसर उच्च रक्तचाप से कटनी के लिए संतुलित आहार व योगासन के बारे में विस्तृत परामर्श दी गई नेत्र के रोगियों को मोतियाबिंद संबंधी परामर्श दिए गए तरीघाट में स्वास्थ्य शिविर आयोजन में उद्देश रहा कि लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके वह बेहतर जीवन यापन कर शिविर में लगभग 64 मरीजों में उच्च रक्तचाप 25 ,मधुमेह 12, वहीं 60 व्यक्तियों को दवाई एवं उचित सलाह दी गई इस मौके पर सरपंच अशोक साहू ,सी एच ओ निशा निषाद ,स्वास्थ्य विभाग के महिला आरएचओ ललिता देशमुख ,पुरूष आरएचओ ओमप्रकाश साहू व जयराम साहू, हिरागिर गोस्वामी, रूपराम साहू,कुंती निषाद, बाला राम,केदन साहू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर ग्रामीणो ने स्वास्थ्य मेले का लाभ लियासाप्ताहिक बाजार में हाट बाजार क्लिनिक के तहत इलाज हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के अंतर्गत आने वाले गांव में साप्ताहिक बाजार के अनुसार हाट बाजार क्लिनिक खुलने से लोग परामर्श के साथ इलाज के लिए जानकारी प्राप्त करते हैंनिरंतर प्रयास से अस्पताल में लोगों से रूझान बढ़ाअस्पताल के स्टाफ द्वारा लगातार प्रयास किया गया ताकि अस्पताल से मरीजों का इलाज हो सके इसके लिए चाहे बजुर्गों का इलाज हो या गर्भवती महिलाओं के डिलवरी कराने में बेहतरीन प्रयास से हुआमौजूद स्टाफ के काम से ग्रामीण भारी उत्साहित,अस्पताल से बुजुर्गों को सबसे ज्यादा फायदा मिलाशासन द्वारा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील मुख्यालय के अंतिम छोर पर तरीघाट गांव में हेल्थ एवं वेलनेस सेटर का निर्माण किया गया था, जो कि लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई है,अस्पताल के स्टाफ निशा निषाद सीएचओ,ललिता देशमुख, महिला आर एच ओ,ओमप्रकाश साहू पुरूष आर एच ओ, बेहतरीन सामंजस्य के कारण बच्चे,बुजुर्गों, महिलाओं व अत्यंत खुश हैं तरीघाट हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में अत्यधिक जनसंख्या ,स्टाफ बढ़ाने की आवश्यकताअंचल में स्थित हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर जो कि लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है, इसके बनने से आम जनता व लोगों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया है,हेल्थ एवं वेलनेस तरीघाट मे केसरा ,तरीघाट ,सोनपुर ,खम्हरिया, डंगनिया गांव के 17000 से ज्यादा जनसंख्या घनत्व का इलाज इसी अस्पताल में होता है,ग्रामीणो ने स्टाफ बढ़ाने शासन प्रशासन से मांग की हैग्रामीणो ने बिल्डिंग को लेकर सत्ता सरकार से मांग कियाहेल्थ एवं वह वेलनेस सेंटर तरीघाट मे पुर्व मे निर्माण किये गए भवन पर संचालित हो रहा था, मौजूदा व्यवस्था में कमी महसूस हो रही है, पूर्व वर्ती सरकार ने नये भवन के लिए नाप जौप कर लिया जिसमे अस्पताल के साथ स्टाफ क्वार्टर फाइनल कर लिया गया, जिसकी स्वीकृति लगभग हो गई, केवल बिल्डिंग के लिए राशि का इंतजार है इसको लेकर ग्रामीणों ने सत्ता सरकार से तत्काल नये भवन मांगा है।







