पंडरिया में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली तेज उड़ान


पंडरिया-नगर की स्वास्थ्य सेवाओं ने हाल ही में क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह प्रगति पंडरिया के नागरिकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आई है।
पंडरिया में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित अस्पताल, जिसमे हाल ही में सोनोग्राफी मशीन का इंस्टालेसन हुआ है।जिससे अब ग्रामीण मरीजों का प्राइवेट अस्पताल जाकर महंगा खर्चा करने की आवश्यता नहीं पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य सुविधा को अब घर घर पहुंचाया जा रहा है। जिससे समय रहते लोगो स्वास्थ्य की सुविधा मिल जा रही है।वैन की शुरुआत की गई है। इसके अलवा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी नियमित रूप से मैदानी एवं वनाँचल क्षेत्र का दौरा कर रही है। जिससे स्थानीय निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके ।
‘हमर लैब’ और डिजिटल एक्स-रे मशीन की होने वाली है शुरुआत
-पंडरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में ही ‘हमर लैब’ की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह लैब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और यहां लगभग सभी रोगों की जांच हो सकती है। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में डिजिटल एक्स-रे मशीन भी स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन शीघ्र ही होने वाला है। यह मशीन रोगों की सटीक पहचान और उपचार में सहायक होगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशुनगढ़ को नया रूप-विकास खंड पंडरिया में मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशुनगढ़ भी बनकर तैयार है। यह केंद्र आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराएगा। जिससे उन्हें छोटे-मोटे उपचार के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा।
वनांचल क्षेत्र और आदिवासी समुदाय को लाभ
ब्लाक के अधिकांश क्षेत्र वनांचल है, जहां आदिवासी समुदाय की बड़ी संख्या है। इन नई स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ इन क्षेत्रों के निवासियों को मिलेगा। जिसमे यहां सुघर स्वास्थ्य तुम्हार घर द्वार की थीम पर सर्वे कर जाँच किया जा रहा है। जिससे लोगो को घर बैठे ही लाभ मिल जाये,जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।
सरकारी और निजी भागीदारी-पंडरिया में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार और निजी क्षेत्र दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सरकार और गैर-सरकारी संगठनों के समन्वित प्रयास से पंडरिया की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा मिली है।जैसे कुछ ऐसे मरीज होते है जो निजी संस्था इलाज हेतु चले जाते है और ऐसे में उनका फॉलोअप नहीं हो पाता और यह बिमारी भयानक रूप ले सकती है। इसके लिए पंजीकृत संस्था से बीमार मरीजों की जानकरी लेकर उनका फॉलोअप लिया जा रहा है तथा उनका ठीक होते तक उपचार किया जा रहा है।
जागरूकता और शिक्षा
-स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, और नियमित स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
डिजिटल हेल्थकेयर
पंडरिया में डिजिटल हेल्थकेयर सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। जिससे टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं, जिससे दूरदराज के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं।

विभाग में चुनौतियां और समाधान-पंडरिया के बी एम ओ डॉ अनामिका पटेल ने बताया कि पंडरिया की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बावजूद क्षेत्र के वनांचल प्रमुख होने के कारण कुछ चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों और मोबाइल स्वास्थ्य वैन की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है जो आगे की जाएंगी।
*स्वास्थ्य विभाग में भविष्य की योजनाएं-डॉ अनामिका पटेल ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में, पंडरिया में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं।जिनमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा और पंडातराई में एक्ससरे मशीन का इंस्टालेशन होना है जिससे उस परिक्षेत्र के नागरिकों को इलाज के लिए कही दूर ना जाना पड़े इसके साथ ही जंगल के क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर निरंतर चलाया जायेगा जिससे मौसमी बीमारियों हेतु रोकथाम किया जा सके। और कई सारी स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का विस्तार, और स्वास्थ्य कर्मियों की मांग जैसी पहलें की जा रही हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं का विकास , नागरिकों के लिए वरदान बना
-पंडरिया में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विकास यहां के नागरिकों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। सरकारी और निजी साझेदारी, जागरूकता अभियान, और डिजिटल हेल्थकेयर सेवाओं ने पंडरिया की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। विशेष रूप से वनांचल क्षेत्र के आदिवासी समुदाय को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आने वाले समय में, इन सेवाओं के और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है, जिससे पंडरिया के नागरिक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकेंगे।