पाटन। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पाटन में हड्डी एवं जोड़ रोगों से संबंधित नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 मई 2026, बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किशोर मेडिकल (मंडी कॉम्प्लेक्स), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के सामने आयोजित होगा।
रायपुर स्थित बेस्ट ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इस शिविर में अपनी सेवाएं देगी। यह अस्पताल छत्तीसगढ़ का एकमात्र ऐसा केंद्र बताया जा रहा है, जहां 14 से अधिक अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
शिविर में डॉ. सुनील देवांगन, जो जोड़ प्रत्यारोपण एवं गठिया वात रोग विशेषज्ञ हैं, मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। शिविर में पहला परामर्श एवं BMD मशीन से जांच नि:शुल्क की जाएगी।
इस दौरान घुटने के जोड़ का घिसाव (ऑस्टियोआर्थराइटिस), गठियावात, कमर व पैर का दर्द (साइटिका), कूल्हे के जोड़ की समस्या (एवीएम), गर्दन दर्द (सर्वाइकल पेन) तथा जटिल फ्रैक्चर जैसी समस्याओं के उपचार हेतु विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अग्रिम पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति 6269508000, 7400722390 एवं 07714036680 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
इस पहल से पाटन क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।







