कांकेर। स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में हड़ताल पर बैठे हुए हैं प्रशासन द्वारा दो बार नोटिस जारी करने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी में वापस नहीं पहुंचे और लगातार हड़ताल पर डटे हुए थे जिला प्रशासन ने हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मियों कि वजह से स्वास्थ्य सुविधा में होने वाले असुविधाओं को देखते हुए कांकेर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने जिले के 568 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
कांकेर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने 1 सितंबर को हड़ताल पर बैठे जिले के 568 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है, आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कम सी मच गई है, दरअसल छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी वेतन विसंगति व अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 अगस्त से अनधिकृत रूप से हड़ताल पर बैठे हुए हैं इस दौरान प्रशासन ने हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों को दो बार नोटिस जारी किया परंतु हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी जीद नहीं छोड़ी और प्रशासन के नोटिस को ठेगा दिखाते हुए हड़ताल पर डटे रहे वहीं प्रशासन ने भी हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा वापस ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गई है।






