इंदिरा गांधी महाविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश सुना


पंडरिया-  वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत 150 वी जयंती पर शुक्रवार से स्मरणोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया।इस प्रसारण को इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय में पंडरिया में महाविद्यालय के सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं प्राचार्य मधुसूदन राजपूत एवं पुरे स्टांप के साथ भाजपा मंडल द्वारा अधिकृत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा चंद्र कुमार सोनी एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री पुरन सिंह राजपूत के उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को परम्परागत अनुसार राष्ट्रीय गीत गाकर राष्ट्रीय नारा भी लगाया गया।इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में स्थानीय विधायक भावना बोहरा द्वारा अतरिक्त कक्ष निर्माण हेतु शासन से मिले राशि को शीघ्र चालू कराने के लिये प्राचार्य ने अपनी बात रखा।साथ ही पेयजल हेतु राशि स्वीकृत की गई है, जिसका निरीक्षण किया तथा भवन में चल रहे रिपेयरिंग एवं मराम्मत कार्य का अवलोकन किया । इस संबध में तत्काल अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग को चर्चा अन्य शीध्र काम करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने कालेज में हुये अनेकों कार्यो के प्रति आभार व्यक्त किया ।सबसे ज्यादा कालेज में बस सेवा उपलब्ध हो जाने पर छात्राओं ने खुशी जाहिर कर विधायक  भावना बोहरा जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।