नगरी/सिहावा,बेलरगांव ।प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बेलरगांव* में सेवानिवृत्ति पर दो प्रधान पाठकों को समस्त शाला स्टाफ एवं शाला प्रबंधन समिति की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में सम्मानित हुए
- गोकुल राम मरकाम, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला बेलरगांव, कार्यकाल 16/10/2008 से 31/08/2026
- नरसिंह नेताम, प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला बेलरगांव, कार्यकाल 24/09/2010 से 29/04/2026
इस अवसर पर दोनों शिक्षकों के लंबे सेवाकाल, अनुशासन, समर्पण और बच्चों के प्रति स्नेह की सभी ने सराहना की। शाला परिवार ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित
समारोह में माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती सावित्री देवी सेनपाल, शिक्षक जगदीश राम नागवंशी, शिक्षक दुलेंद्र कुमार भारद्वाज, शिक्षक अखिलेश कुमार सरोज, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार साहू, ग्राम पंचायत बेलरगांव के वार्ड पंच गजेंद्र कुमार नेताम, समस्त शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पालकगण उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि दोनों प्रधान पाठकों ने शाला के विकास और बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कमी शाला परिवार को हमेशा खलेगी।
अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।






