ऑटो व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर, छाटा के पास हुई सड़क दुर्घटना, ऑटो में रखे हजारो रुपये का समान पुलिस 112 वाहन में ले गए, पढ़िए पूरी खबर

पाटन। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर आज ग्राम छाटा के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें एक ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई बताया जा रहा है कि ऑटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में कुछ कीमती समान को 112 में भरकर पुलिस ले गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया है। घटना की पूरी जानकारी अभी पुलिस भी नही बता पा रही है।