दिन भर झमाझम बारिश, कई मार्ग जलमग्न, फुंडा चौक में जाम हुआ पानी


पाटन । आज दिन भर झमाझम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं कई मार्ग जलमग्न भी हो गया है। अभी कुछ देर पहले ही हुई लगातार बारिश से फुंडा चौक पूरी तरह से जल मग्न हो चुका है। बता दे कि सड़क चौड़ीकरण के बाद यहां कर पानी निकासी रास्ता पर्याप्त नहीं होने के कारण पूरा सड़क जलमग्न हो गया है। फुंडा चौक से तर्रा की तरफ जाने वाले मार्ग पर चौक के पास ही बारिश का पानी जमा हो गया है।