अर्जुनी। बुधवार शाम को तेज आंधी तूफान ने अंचल में जनजीवन को अस्तव्यस्त करके रख दिया तेज हवाओं के कारण अर्जुनी सहित आसपास पेड़ धरासायी हो गए । तालाब का पानी 10 फिट ऊपर तक उछला । अर्जुनी के बाजार चौक में जलभराव का स्थिति रहा। बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। समीपस्थ ग्राम तुरमा में आंधी से भारी नुकसान देखने को मिला ग्राम तुरमा निवासी व कौशल मसरूम फार्म के संचालक का 20 से 30 फिट में बने मसरूम फार्म तेज हवा बारिश में ढह गया। संचालक कौशल मनहरे ने बताया कि तकरीब 50 हजार की लागत से फार्म को तैयार किया था जो कि तेज हवा के चपेट में आ गया जिससे भारी नुकसान हो गया । अब इसकी भरपाई कौन करेगा। उन्होंने प्रशासन से क्षतिपूर्ति राशि के लिए गुहार लगाई है ।ताकि जीवकोपार्जन का साधन पटरी पर आ सके । इस तेज आंधी तूफान में कई लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान हुआ। जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।







