यादव समाज के शासकीय अधिकारी कर्मचारी की बैठक में हुई, मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान


अंबिकापुर। राजमोहनी भवन में छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय gov यादव कर्मचारी – आधिकारी का बैठक आयोजित हुआ । बैठक में 180-200 कर्मचारी उपस्थित हुए, बैठक में मुख्य अतिथी मननीय डीएसपी ब्रिजकिशोर यादव और विषीस्ट अतिथी डॉ अमित यादव MD, डॉ अभय यादव , तहसीलदार कुनकुरी तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मुखदेव यादव, उपाध्यक्ष Dr नंदलाल यादव ,श्री विजय बहादुर यादव , सचिव डाँ.मनोज यादव चिकित्सा आधिकारी ,श्री मनीराम यादव बी ई ओ बगीचा, कार्यकरता श्री शशिकांत यादव , श्री अजीत यादव ,श्री अमरिश यादव , श्री रावेंद्र यादव और समाज के और से रामपथ यादव बी ई ओ कुसमी , श्री राधेश्याम यादव सितापुर,श्री बृजेश यादव Si, श्री चन्द्रदीप् यादव के द्वारा समाज के बैठक मे सहभागिता की गई। यादव समाज के गौरव पदम् श्री जागेस्वर यादव जी समाज की मेधावी छात्रा सुनीता यादव, छात्र अंकित यादव को सम्मानित किया गया । समाज के मुख्य अतिथी द्वारा समाज के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के लिए आगे आने की बात का प्रस्ताव रखा गया, जिसके लिये सभी सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई । साथ ही समाज के विकास के लिये कार्य योजना बनाकर सभी सदस्यों से सक्रियता के साथ सहयोग करने का आह्वान किया गया । साथ ही gov ग्रुप में अधिवक्ताओं को जोड़ने की बात पे सब की सहमति बनी । उपस्थिति समस्त माननीय लोगो की द्वारा अगस्त- सितंबर में पुनः बैठक की बात में सहमति दी गई । ऊस बैठक में तैयारी कर रहे बच्चों को बैठक मे आने की सहमति दी गई और सभी विभाग के जानकार लोगों की टीम तैयार कर के समाज के लास्ट छोर तक मदद करने और आपसी विवाद रोकने के लिए रूप रेखा निर्मित करने तथाअगले बैठक से पूर्व ज़मीनी स्तर तक के सभी समाज के जरुरतमंद वय्क्तियों का सहयोग करने के लिये सब सहमत हुए।