सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेल्मेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन, एस एम एस लिमिटेड का पहल


पाटन। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर तथा सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत संचेती फाउंडेशन, SMS लिमिटेड द्वारा 100 हेल्मेट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), नेहरू नगर कार्यालय को प्रदान किए गए।
इस अवसर पर यातायात विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संचेती फाउंडेशन की ओर से
श्री शांतनु हाजरा – मैनेजर (मैकेनिकल)
श्री आसिफ़ मुजावर – मैनेजर (एच.आर.)
उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आत्मानंद मिडिल स्कूल, सेलूद में बच्चों के लिए एक विशेष सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बच्चों को पैदल चलते समय, वाहन चलाते समय होने वाली दुर्घटनाओं तथा उनसे बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व को भी समझाया गया।
इस कार्यशाला में कक्षा आठवीं के 60 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का प्रशिक्षण श्री शैलेन्द्र मोहन, GMD कंसल्टेंट, मुंबई द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती दीप्ति ठाकुर – प्रधान पाठक, शैलेन्द्र मोहन – संचालक, GMD कंसल्टेंट, आसिफ़ मुजावर – मैनेजर (एच.आर.), मनोज पद्मनाभन – सेफ्टी मैनेजर, नागेंद्र शर्मा – एच.आर. उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया।